
जम्मू-कश्मीर में गांदरबल के सोनमर्ग में आतंकी हमला हो गया। इस हादसे में एक डॉक्टर सहित सात लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कई लोग घायल हो गए है। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मजदूरों के मारे जाने की पुष्टि की। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इलाके में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा बलों ने रविवार दोपहर ही उरी में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया था। मगर, ये कामयाबी ज्यादा देर नहीं टिक सकी।
तलाशी अभियान जारी
चिनार कोर ने कहा, इलाके में तलाशी अभियान और कार्रवाई जारी है। इससे पहले सेना ने कहा था कि संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर उरी में नियंत्रण रेखा पर संयुक्त घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया गया था। सेना ने कहा, सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी तथा उन्हें चुनौती दी, जिसके बाद आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सतर्क सैनिकों ने भी प्रभावी गोलीबारी कर जवाब दिया।