मां पीतांबरा की नगरी दतिया देश में एक अलग पहचान रखती है। राजसत्ता की अधिष्ठात्री देवी मां बगुलामुखी यहां स्थित पीतांबरा पीठ में विराजमान हैं। देश विदेश के साधक यहां जप तप साधना के लिए डेरा जमाए रहते हैं। तंत्र मंत्र के लिए सिद्धपीठ पीतांबरा मंदिर पर पूरे बारह माह ही श्रद्धालुओं के आने का क्रम रहता है। धार्मिक मान्यता है कि पीतांबरा माई के दर्शन मात्र से ही शत्रु और कष्टों का विनाश हो जाता है। इसके अलावा कई अलग-अलग धार्मिक मान्यताएं भी इस शक्तिपीठ से जुड़ी हुई हैं।...
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के परिणाम मंगलवार को आ गए। हरियाणा में ऐतिहासिक जीत के साथ भाजपा पहली ऐसी पार्टी बनी है जो लगातार तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी। वहीं जम्मू कश्मीर की सत्ता में 10 साल बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस की वापसी होगी। इन नतीजों में दोनों राज्यों की सुरक्षित सीटों (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति) के नतीजों के बारे में भी चर्चा हो रही है। सियासी बिसात के लिहाज से देखें तो इन सुरक्षित सीटों पर जिन पार्टियों ने जीत हासिल हुई, उनकी जीत की राह काफी हद तक...
ट्राई, कस्टम, सीबीआई के फर्जी अधिकारी बनकर अंजाम दी वारदात। क्राइम ब्रांच ने पीड़िता की शिकायत पर किया केस दर्ज, शुरू की जांच। विदेश में रहता है महिला का बेटा। अकेले रहने वाले बुजुर्ग निशाने पर। इंदौर शहर में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। एक वृद्धा को पांच दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर उनके साथ 46 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में सोमवार को क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज किया है। महिला का बेटा विदेश में रहता है। अधिकारियों के मुताबिक, फरियादी ने बताया...