MADHYA PRADESHNATIONAL

MP Lok Sabha Chunav 2024: छह सीटों ने बरकरार रखी बढ़त, पिछले तीन बार से लगातार बढ़ रहा मतदान प्रतिशत

10views

मध्य प्रदेश में राजगढ़, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर और विदिशा सीटों पर 2014 से लगातार बढ़ा।

पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में प्रदेश में भले ही इस बार 4.35 पांच प्रतिशत मतदान कम हुआ है, पर छह सीटें ऐसी हैं जहां पिछले तीन बार (2014 से) से बढ़त बरकरार है। यहां के निर्वाचकों ने पहले 2014 और अब 2019 के मतदान का रिकार्ड तोड़ा है। इनमें राजगढ़, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर और विदिशा लोकसभा सीट शामिल हैं।

इसके उलट कुछ सीटों में 2019 की तुलना में मतदान में 10 प्रतिशत से भी अधिक गिरावट आई है। इनमें शहडोल, सीधी और खजुराहों सीट हैं। इनमें गुना, विदिशा और राजगढ़ में मतदान 70 प्रतिशत से अधिक पहुंचा है। इनमें विदिशा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राजगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और गुना सीट से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मैदान में थे।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में मतदान में सबसे गिरावट भोपाल लोकसभा सीट में एक प्रतिशत से कम रही। चार लोकसभा सीटों पर 2019 के मुकाबले मतदान 10 प्रतिशत से अधिक गिरा है। इनमें अधिकतर विंध्य और महाकोशल की सीटें हैँ।